नई दिल्ली –बदायूं पुलिस को बड़ी कामयबी मिली है। बदायूं पुलिस ने 20 किलो डोडा पाउडर के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
बदायूं की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसपी सिटी के निर्देश पर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 20 किलो डोडा पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने तस्करों की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की है।
सिविल लाइन पुलिस को काफी समय से मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि सिविल लाइन इलाके में अवैध तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी देवेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके के शेखूपुर पुल के पास 4 तस्कर डोडा पाउडर की तस्कर करने की फिरार में हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने शेखूपुर पुल के पास पहुंच कर 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गये।
सिविल लाइन पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद एसपी सिटी कमल किशोर के सामने पेश किया। एसपी सिटी ने दोनों तस्करों से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम अफसार पुत्र इदरीश और इसरार पुत्र इदरीश बताया है, जो शेखूपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर काफी समय से इस तरह के काम को अंजाम दे रहे थे।
विनय गोयल की रिपोर्ट
Next9news