नईदिल्ली: भारत पड़ोसी देशो की मदद के लिए हमेशा तैयार खड़ा रहता हैं। भारत देश मानता हैं कि सर्वे भवन्तु सुखिनः की संस्कृति को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जब से भारत देश बलूचिस्तान की मदद के लिए आगे बढ़ कर सामने आया हैं। उसकी वजह से पाक को बेहद तकलीफ हुई। बता दे कि पाकिस्तान से परेशान होकर बलूच के लोग, पाक से आजादी मांग रहे हैं साथ ही कई अन्य देशों में भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया हैं।
WATCH "Hai haq humara aazadi" slogans raised in protest by Baloch leaders outside Chinese embassy in Londonhttps://t.co/AudBaHtGOn
— ANI (@ANI_news) August 29, 2016
लंदन में बलूचिस्तान के लोगों नें चीनी दूतावास के सामने जमकर गारेबाजी करते दिखे। बता दे कि चीन और पाकिस्तान साथ मिलकर इकनॉमिक कोरिडोर का निर्माण कर रहे है मगर बलूचिस्तान के लोग इससे नाराज हैं साथ ही अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर चीन और पाक को घेरने की कोशिशें की जा रही हैं।
बलूचिस्तान के नेता नूरदीन मेंगल का कहना हैं कि, ‘जो चीज आप छीन सकते हो छीन लो। यही इस्कीम के तहत चीन और पाक हमारा दोहन कर रहे हैं। चीन और पाक को पता होना चाहिए कि बलूचिस्तान में बलूच लोगों की सहमति के बिना कुछ नहीं हो सकता हैं।’
गौरतलब हैं कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान पर हो रहे अत्याचार का सच किसी से छुपा नही हैं। ऐसी कई रिर्पोटे सामने आई हैं जिसके तहत पाक सेना नें बलूच लोगो को काफी परेशान किया हैं और जिन लोगो नें पाक ने बंदी बनाया हैं वो आज तक वापस नहीं आ पाए हैं।
Next9News