छोटे परदे की जानी मानी एक्ट्रेसस मे शुमार की जाने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने जल्द ही आपको तेनाली राम मे काली मां की भूमिका मे दिखाई देगी। काली मां के इस लुक मे बरखा का लुक बिल्कुल अलग लग रहा है। आप बरखा के लुक की ये तस्वीरें देख पा रहे है अपने हर रोल से एकदम अलग दिख रही है बरखा।
बता दे कि इस शो में बरखा काली मां का रोल निभाएगीं। इस शो में बरखा का कैमियो रोल होगा। लेकिन कहा जा रहा है कि भले ही उनका कौमियो रोल हो लेकिन ये रोल उनका दमदार होगा।
इस बारे में जब बरखा से बात की गई तो उनका कहना है कि वो इस रोल के लिए ज्यादा एक्साइटेड है। वो कहती है कि शो में भले ही मै केमिया रोल कर रही हुं लेकिन ये रोल काफी पॉवरफुल है।उनका कहना है कि ये रोल मेरे बाकी रोल्स से बिल्कुल अलग है। वो कहती है कि मुझे उम्मीद है कि ये रोल दर्शको को पसदं आएगा।
बताते चले कि बरखा इस शो से पहले नामकरन में आएशा के रोल में नज़र आई थी। जानकारी दे दे कि तेनाली राम शो कवि कृष्णदेवराय के दरबार के फेमस कवि तेनालीराम के जीवन पर आधारित है। बताया जाता है कि तेनाली राम अपने मजाकिया व्यवहार और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते थे। कहा जाता है कि तेनाली राम देवी काली के एक बड़े उपासक है।