नयी दिल्ली। हिन्दी टीवी चैनल कलर्स पर 16 सितंबर से बिग बाॅस 12 का प्रसारण किया जाना तय हो चुका है। सोमवार से शुक्रवार तक इस शो का प्रसारण और शनिवार को इस का प्रसारण रात साढ़े दस बजे किया जायेगा। टीआरपी की टक्कर में बिग बाॅस का मुकाबला कौन बनेगा करोड़पति से होने वाला है। बिग बाॅस शो को सलमान कर रहे हैं तो कौन बनेगा करोड़पति का संचालन महानायक अमिताभ बच्चन उर्फ बिग बी कर रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति का प्रसारण सोनी पर रात नौ बजे किया जा रहा है। बिग बाॅस 11 का प्रसारण रात दस बजे किया जाता था। इस वजह से दोनों रियल्टी शो के बीच टीआरपी का कंपटीशन नहीं था। लेकिन इस साल कलर्स ने बिग बाॅग का प्रसारण प्राइम टाइम में करने का फैसला किया है।
कलर्स पर बिग बाॅस 12 के प्रसारण के कारण जेनिफर विंगेट का बेपनाह, दृष्टि धामी और शक्ति अरोरा का सिलसिला बदलते रिश्तों का और शशांक व्यास रूप मर्द का नया स्वरूप आदि के प्रसारण का समय बदल जायेगा। इन धारावाहिकों के दर्शकों और फैंस को इससे थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। इन शोज के टाइमिंग में फेरबदल से टीआरपी पर भी असर देखा जा सकता है। इस बार शो की थीम विचित्र जोड़िया है।
शो के होस्ट सलमान ने बताया कि इस शो के बाबत गोआ में प्रेस कान्फें्रस के समय सबसे पहले प्रतिभागी कामेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाछिया मौजूद थे। प्रतिभागियों में टीवी कलाकार दीपिका कक्कर, महिका शर्मा, शालीन भनोट, दलजीत कौर और सृष्टि रोडे के साथ उनके रिश्तेदार और दोस्त होने की संभावना है।
विनय गोयल की रिपोर्ट
Next9news