सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा, शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक ज़बरदस्त टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। जैसा कि आगे आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि देव की मां ईश्वरी आत्महत्या करने की कोशिश करेगी। इसके बाद देव बुरी तरह टूट जाएगा। अपनी मां की सुसाईड की कोशिश की वजह जानने के बाद देव बदल जाता है। देव सौनाक्षी से नफरत करने लगता है। उसके बदले बिहेवियर को देखकर सौनाक्षी हैरान हो जाती है। सोनाक्षी समझ ही नहीं पाती है कि आखिर देव को क्या हो गया है।
शो में आगे आप देखगे कि देव को जैसे पता चलता है, कि सौनाक्षी की वजह से ही उसकी मां ने आत्महत्या करने की कोशिश की तो वो सोनाक्षी से नफरत करने लगता है। आगे आप देखेंगे कि सोनाक्षी और देव का रिश्ता टूट जाएगा। देव सोचेगा कि प्यार बहुत बेकार चीज़ है जिसने उसकी लिफ को बर्बाद कर दिया है। देव सौनाक्षी के लिए खलनायक का रूप ले लेगा। वो सोनाक्षी से इस कदर नफरत करेगा कि किसी को भी विश्वास नही होगा कि देव इतना क्यों बदल गया है।देव खुद को सोनाक्षी से अलग करते हुए दिखाई देगा।