स्टार प्लस पर बीते 5 सालो से टेलीकास्ट हो रहा धारावाहिक दिया और बाती हम अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। अब जबिक शो खत्म होने जा रहा है तो शो की स्टारकास्ट को अंतिम विदाई तो देनी बनती हैं ना। खबरो की मानें तो हाल ही में शो के कलाकारो के लिए फेअरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।
रिपोर्टस् की माने तो सभी कलाकारो ने पार्टी के दौरान काफी मौज मस्ती की। लेकिन शो के खत्म होने पर उनकी आँखो से आसू भी छलक पड़े। खबरे है कि शो में संध्या और अर्पिता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह और रिशिना खंडूरी की आँखो से आंसू इस कदर बहे की रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। या यू कहे कि दोनो खूब फूटकर-फूटकर रोई।
बताते चले कि यह शो चैनल पर बीते 5 सालो से प्रसारित हो रहा है। एक वक्त था जब ये शो टीआरपी की लिस्ट में नबर वन के पायदान पर रहता था। लेकिन आज इस शो के हालात इस कदर हो गए है कि टीआरपी में इसके लिए जगह बनना मुश्किल हो गया है। यहीं वजह है कि शो को बंद करने का फैसला किया गया है।
खबरो की मानें तो इस शो को नामकरण नाम का सिरियल रिप्लेस कर रहा है। ये शो बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट का शो है। बताया जा रहा है कि इस शो की थीम फिल्म जख्म की कहानी पर आधारित है।
खैर अब शो, दिया और बाती हम अब कुछ समय बाद आपको भले ही ना दिखाई दे लेकिन शो ने इन पांच सालो के दौरान आडिंयस का भरपूर मनोरंजन ज़रूर किया है।उम्मीद है कि शो के सेकण्ड सीजन आने की वजह से फैन्स को निरासा नहीं होगी।
Next9News