नईदिल्ली: जहन्नुम का असली नजारा देख देश की आँखे नम हो गई। बता दे घटना दिल्ली के जीवी रोड की हैं। जहाँ एक औरत लड़कियों को खरीदकर जबरन धंधा करवाती थी। दिल्ली पुलिस ने हालही में जीवी रोड स्थित एक कोठे में रेड डाल कर कोठे की मालकिन और उसके पति समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कोठे मालकिन पर आरोप हैं कि वो तकरीबन 5 हजार लड़कियों को अलग-अलग राज्यों से अगवा किया हैं। जिसमें नेपाल, ओडिशा, बंगाल, कर्नाटक, असम, आंध्रप्रदेश और देश के कई अन्य राज्य शामिल हैं। खबरों की माने तो पता लगा हैं कि इन्होंने इन लड़कियों से 100 करोड़ से ज्यादा कि कमाई की हैं।
कोठे मालकिन पर आरोप हैं कि वो लड़कियों को 50-50 हजार में खरीदकर उन्हें तकरीबन 2 लाख रुपए में बेचते थे। लड़कियों को अगवा कर उन्हें अलमारी व गुफा में छुपाकर रखा जाता था और फिर उन्हें जबरन कस्टमर के सामने फेक दिया जाता हैं। जिन लोगों को पुलिस नें हिरासत में लिया हैं उन पर मकोका के तहत केस दर्ज किया गया हैं और 2 सितम्बर तक के लिए न्यायिक हिरासत पर रखा गया हैं।
बताया जा रहा हैं कि इन लोगों के जीवी रोड कोठे के अलावा भी 4 अन्य कोठे थे। जहाँ से व्यापार किया जाता था। कोठे मालकिन के और भी कई अपराधिक मामले रहे हैं जिसकी सजा वो भुगत चुके हैं मगर हवालात से छूटने के बाद इन लोगों ने वापस धंधा शुरू कर दिया।
गरीब लड़कियों को कई बार काम का लालच दे कर उन्हें छोटे-छोटे इलाकों से लाकर धंधे में बैठा दिया जाता हैं। कई बार देखा गया हैं कि जब लड़कियां आने के लिए तैयार नहीं होती हैं तो उन्हें जबरन अगवा करके लाया जाता हैं।
Next9News