सीरियल शक्ति-अस्तित्व अहसास, की में सैम्या हरमन और सुरभि को लेकर हम आपको सारी अपडेट देते ही रहते है। मगर अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको शो में प्रीतो के बारे में कुछ बताने वाले हैं। बता दें कि शो में प्रीतो का रोल काम्या पंजाबी निभा रही है। धारावाहिक में काम्या एक निगेटिव रोल अदा कर रही हैं। प्रीतो अका काम्या शो में हरमन की मां की भूमिका निभा रही हैं। उनके रोल को शो में काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे देखा जाए तो काम्या को निगेटिव रोल में ज्यादा पसंद किया जाता है। मगर अब प्रीतो ने अपने निगेटिव रोल से हटकर एक नया रूप ले लिया है।
क्यों सोच रहे है आप कि प्रीतो कुछ नया प्लान बना रही है, अपनी बहु सौम्या के खिलाफ। तो ऐसा कुछ भी नहीं है। हम बात कर रहे है कि प्रीतो के नए फोटो शूट की। इस शूट में वो अपने लुक से बिल्कुल अलग नज़र आ रही है। प्रीतो का ये अवतार उनके फैंस को चौकाने के साथ उनके को-स्टार को भी चौका रहा है। सीरियल में मां बनी काम्या के इस अंदाज़ को देखकर हरमन भी शॉक्ड हो गया है। काम्या इस फोटो में दुल्हन की वेशभूषा में दिखाई दे रही है।
वैसे शो में एक मां और सांस के तौर पर अपनी अदायगी को साबित करने वाली काम्या अपने नए नए फोटोशूट कराती ही रहती हैं। बीते दिनों उनकी एक फोटो सामने आई थी जिसमें वो सिंदूर लगाए नज़र आईं थीं।