जकार्ता: इंडोनेशिया में रह रहे मबाह गोथो जिनकी उर्म 145 साल बताई जा रही हैं। बता दे कि एक सरकारी दस्तावेजो के हवाले से पता चला हैं कि मबाह गोथो का जन्म 31 दिसम्बर 1870 को हुआ था। मबाह गोथो अपनी जीने की इच्छाओं को खत्म कर चुके हैं।
बता दे कि मबाह की 8 पत्नियाँ थी और 10 बेटे थे। इन सबका ऩिधन हो गया हैं। जिसके चलते मबाह के जीने की चाहत समाप्त हो गई हैं। भला हो भी क्यो ना, जिसने जीवन में इतने दुख देख लिए हो उसे जीने की चाहत कैसे हो सकती हैं।
बताया जा रहा हैं कि यह दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। मगर सरकारी दस्तावेज जो मिले हैं उसकी अभी अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिकता नहीं हुई हैं। मबाह अभी अपने पोतो और पर-पोतो के साथ रह रहे हैं।
मबाह के पोते बताते हैं कि जब मबाह 122 साल के थे तभी से मरने की चाहत लिए जी रहे हैं। मबाह इतने कमजोर हो गए हैं कि ना वो खुद खा सकते ना कही जा सकते हैं। बता दे कि इंडोनेशिया की संस्था नें उनके उर्म की पुष्टी कर ली हैं लेकिन जब तक इसकी प्रमाणिकता अंतराष्ट्रीय स्तर पर नहीं होती कुछ भी कहा नही जा सकता।
Next9News