छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय के सितारे आज कल बुलंदियों पर है। धारावाहिक नागिन ने मौनी रॉय को सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया है। शो में उनका शिवन्या रोल काफी पंसद किया गया था। वैसे मौनी अपनी हॉट अदांज वाली फोटोज़ भी शेयर करती है। कभी उनका बिकिनी वाली पोटो तो कभी उनका डांस। लेकिन क्या आपने मौनी रॉय का डांस देखा है, नहीं देखा ना। लेकिन हाल ही में नागिन ने जमकर ठुमके लगाए है। बता दें कि नागिन ने इस तरह डांस किया है कि उनके साथ डांस कर रहे लोग फीके पड़ गए।
बता दें कि मौनी ने एकता कपूर की आने वाली फिल्म अ फ्लाइंग जट के गाने पर जमकर ठुमके लगाए हैं। इस गाने पर डांस करते हुए उनके साथ एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और प्रोडयूसर एकता कपूर भी नज़र आ रही है। लेकिन अब जब ये वीडियो देखेंगे तो मौनी के आगे दिव्यांका बिल्कुल फीकी नज़र आ रही है। दिव्यांका मौनी की तरह डांस करने की बहुत कोशिश की मगर मौनी उनसे बाजी मार ले गई है। वैसे इस रिपोर्ट के जरिए हम दोनों में कोई तुलना नहीं कर रहे हैं। मगर डांस के मामले में मौनी ने दिव्यांका को पीछे छोड़ दिया। आप जब वीडियो देखेंगे तो आपको पता चल ही जाएगा।