नईदिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस मास्टर प्लान के साथ नजर आ सकती हैं। खबरो की मानें तो कांग्रेस की हुई बैठक में प्रशांत किशोर ने अपनी रणनीति सामनें रखी। प्रशांत किशोर आते ही पहली बॉल पर मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए, विपक्षी पार्टियों के लिए खतरा पैदा करते नजर आ सकते हैं।
प्रशांत किशोर की योजना के अनुसार कांग्रेस एक अभियान शुरू कर रही हैं। जिसमें मुस्लिम समुदाय, दलित, वैश्य और ब्राहम्णों को एक साथ मंच पर लाने की तैयारी करते नजर आ सकती हैं। यह अभियान 3-4 सितम्बर को शुरू कर हो सकता हैं। प्रशांत किशोर के यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में एक्टिव होते ही विपक्षी पार्टिया परेशान नजर आ रही हैं।
खबरो कि माने तो प्रशांत किशोर ने कहा कि अभियान शुरू होते ही एक ब्लॉक में तकरीबन 25 हजार घरो तक पहुँचना हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि 25 हजार की संख्या में कमी ना आए। प्रशांत किशोर नें कहा कि 25 हजार घरो का मतलब 25 हजार लोगों तक पहुँचना हैं। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों को इतला किया गया और जो रह गए हैं उन्हें एक-दो दिनों में बता दिया जाएगा।
खबरो कि माने तो खुद प्रशांत किशोर यूपी में अभियान को सही ढ़ग से सुचारू करने के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी नें यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के अभियान को 27 वर्ष यूपी बेहाल नाम दिया हैं। शुक्रवार को हुई बैठक के अनुसार रुट मैप तैयार किया जाना हैं और पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाना हैं।
Next9News