नईदिल्ली: आम आदमी के स्टार प्रचारक विशाल ददलानी विवादो में घिरते नजर आ रहे हैं। गायक विशाल ने कहा कि जैन धर्म गुरू तरूण सागर जी महाराज बिना कपड़ो के रहते हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा हैं। विशाल ददलानी नें आम आदमी पार्टी के लिए ‘पांच साल केजरीवाल’ वाला गाना गाया था।
बता दे कि दो दिन पहले जैन धर्म गुरू तरूण सागर जी ने पहले हरियाणा में विधायको को प्रवचन दिया जिसमें उन्होंने विधायको को अपने आचरण सुधारने को कहाँ था। इसी दौरान विशाल ददलानी नें ट्विटर पर टिप्पणी की कि तरूण सागर जी बिना कपड़ो के रहते हैं। इसी बात को लेकर बबाल हो गया। जिसके बाद लोगों ने ददलानी के खिलाफ ट्विटर में लिखना शुरू कर दिया।
जैन गुरू पर टिप्पणी के बाद से ही पार्टी ने भी अपना हाथ खड़ा कर दिया। जिसकी वजह से विशाल संयास ले रहे हैं। विवादो में घिरे हुए गायक विशाल लगातार लोगो से ट्विटर के जरिए मांफी मांग रहे हैं। लेकिन ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि गायक विशाल नें रात के करीब 9 बजे ट्विटर पर लिखा कि, “मुझसे गलती हो गई मांफ कर दीजिए लेकिन धर्म को राजनीति से मत जोड़िए। देश के खातिर”
I apologise to anyone whose feelings I may have hurt. But let's get religion OUT of politics for India's sake. https://t.co/DWlTWw8IDn
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) August 27, 2016
विवादो को बढ़ता देख दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ट्विटर में लिखते हैं कि, “मेरे साथी की वजह से जैन धर्म के लोगो को दुख पहुँचा है उसके लिए मैं माफी मांगता हूँ। जैन धर्म गुरू तरूण सागर जी महाराज माफी दे।”
Next9News