सोनी चैनल पर टेलीकास्ट हो रहे कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो से जुड़ा एक ऐसा राज सामने आया है, जिसने कपिल शर्मा समेत उनकी पूरी टीम के होश उड़ा दिए हैं। शो के लिये जो शख्स स्क्रिप्ट लिख रहा था, वो एक अपराधी है। इस अपराधी का नाम रामाभिषेक सिंह है। इस अपराधी की यूपी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। बता दें कि रामाभिषेक पर आजमगढ़ के 2 लोगों की हत्या करने का आरोप है। रामाभिषेक सात साल से फरार बताया ज रहा है। यूपी एसटीएफ ने जब रामाभिषेक की तलाश करनी शुरू की तो वो कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर पाया गया। यूपी एसटीएफ ने इस अपराधी को मुंबई से अरेस्टा किया है।
खबरों के अनुसार रामाभिषेक मुंबई में नाम बदलकर रह रहा था। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में रामाभिषेक पर 30 हजार का ईनाम रखा गया था। रामाभिषेक कॉमेडी ‘नाइट्स विद कपिल’ के बाद अब सोनी पर आने वाले द कपिल शर्मा शो’ की स्क्रिप्ट लिखता था। बताते चलें कि साल 2009 में रामाभिषेक ने अपने पिता और दोस्तों के साथ मिलकर भूरे सिंह समेत कई विरोधियों पर हमला किया। इस हमले में भूरे सिंह तो बच गया, लेकिन रामनरेश शर्मा और रामेश्वर राम की मौत हो गई। तब से ही रामाभिषेक आजमगढ़ से फरार चल रहा था। हम आपको ये भी बता दें कि रामाभिषेक ने मासकम्युनिकेशन में मास्टर किया है। फिलहाल अब रामाभिषेक को आजमगढ़ की अदालत में पेश किया जाएगा।