नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो हुई वायरल। राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाको का जायजा करने के लिए जब वह पन्ना जिले के अमानगंज तहसील में पहुँचे तो वहा पर एक जगह पानी घुटनो तक भरा था। तभी दो पुलिसकर्मिय़ो ने मुख्यमंत्री जी को गोद में उठाकर उस जगह से पार लगाया। इसी दौरान यह घटना कैमरे में कैद हो गई।
तसवीर में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि पानी घुटने तक भरा हुआ है जिसके दौरान दो पुलिसकर्मियो नें उन्हें गोद में उठाकर वहा से सावधानी पूर्वक निकाला। मुख्यमंत्री जी कीचड़ वाले इलाके में नंगे पाव नजर आए।
मध्यप्रदेश में बाढ़ की वजह से तकरीबन 80 दिनों में 102 लोगो कि मौत हो चुकी हैं और 7 लोग अब भी लापता हैं। राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाको में रीवा, सतना और पन्ना जिलों में रविवार को मुख्यमंत्री ने दौरे किए। सरकारी आकड़ो के अनुसार 4500 लोगों को बाढ़ की चपेट से बचाया गया हैं।
बाढ़ का वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और इससे तकरीबन 3लाख79हजार542 लोग प्रभावित हैं। प्रशासन और सेना के जवान लोगो के मदद के लिए तैनात हैं और राहत शिविरो का संचालन भी किया गया। जिनमें सबसे ज्यादा सतना और रीवा में शिविरो का संचालन हुआ।
Next9News