बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जी हां इस फोटो के जरिए उन्होंने अपने बेटे को बर्थडे विश किया है, जिस पर काजोल ने बहुत ही ज्यादा शानदार कैप्शन दिया है। काजोल ने अपने बेटे युग को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में ये लिखा…कि हमेशा लाइफ में फन लाने वाला! इसी तरह से उन्होंने बेटे को युग ना बुलाकर Happy birthday milk moustache कहकर विश किया। साथ ही साथ इस फोटो पर 1 मिनट में एक हजार से ज्यादा क्लिक आ रहे हैं। और काजोल की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
वही काजोल और अजय के फैंस के हजारों कमेंट्स आ रहे हैं। और काजोल और उनके बेटे युग की ये तस्वीर और इस पर दी गई कैप्शन काफी कुछ हद तक ही बयां कर रही है।
बता दे कि इससे जाहिर होता है कि काजोल का बेटा बेहद ही शरारती है। आपको ये भी बता दें कि अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं न्यसा देवगन और युग देवगन। दोनों में से न्यासा बड़ी हैं। न्यासा अपने पिता अजय देवगन के काफी करीब हैं जबकि युग मां काजोल के ज्यादा करीब हैं। कुछ महीने पहले ही काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। साथ ही अजय ने ये भी बताया था कि वो बेटी के चलते रातो तक सो नहीं पाते हैं।