छत्तीसगढ़ कांग्रेस: कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में LDM बैठक,चुनाव में पेश कर सकती हैं छत्तीसगढ़ मॉडल…..!

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सीटों में नया नेतृत्व बढ़ाने के लिए एलडीएम की बैठक कि।

यह बैठक प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची। आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे भी इस मौके पर रायपुर पहुंचे।

एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सैलजा ने कहा कि उदयपुर में जब कांग्रेस पार्टी के नेतागण उपस्थित हुए थे। जिसमें वरिष्ठ अनुभवी नेता, नौजवान, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मंथन किया। के। राजू ने एलडीएम ब्लू प्रिंट तैयार किया और जिसे कांग्रेस पार्टी ने माना। सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी को नेतृत्व नई दिशा दि, कांग्रेस पार्टी को एकजुट करके रखा। 10 साल केंद्र में यूपीए की सरकार रही। भारतवासियों को आज एहसास हो रहा है कि उन्हें गलत दिशा में ले जाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कि।  राहुल गांधी ने श्रीनगर में भारतवासियों की एकता के लिये एक झण्डा फहराया।

‘कांग्रेस की सरकार की योजनाओं से सबको फायदा’

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की योजनाओं से हर नागरिक को फायदा हुआ है उसको लेकर घर-घर तक जाना है। मेहनत को और ज्यादा गति देना है। एलडीएम मिशन के माध्यम से सब काम कर सकते है। एलडीएम मिशन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी। जो भी काम करने के लिये इच्छुक हो उनको साथ लेकर इस मिशन को आगे बढ़ना है। कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना है। कांग्रेस पार्टी को जमीन पर और मजबूत करना है।

‘कांग्रेस सरकार बनाने के लिए इन सीटों को जीतना जरूरी’

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक के लीडरशिप के बैठक रखी गयी है। के राजू के निर्देशन में एलडीएम का कार्यक्रम रखा गया है। एससी सीटे, ओबीसी, सामान्य वर्ग के लोग को कैसे आगे बढ़ाया जाये। जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच, पंच परिवार के नेतृत्व क्षमता कैसे विकास हो इस पर ध्यान देने की जरुरत हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी बहुल 27 सीटे हैं, जिसकी सरकार बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। केन्द्र में राज्य में सरकार बनाना है तो एससी, एसटी के आरक्षित सीटों को जीतना बहुत जरूरी है। इस कार्यक्रम के बाद हमें अपने-अपने विधानसभा जिलों एवं ब्लाकों में जाकर व्यापक रूप से काम करना जरुरी है।

कांग्रेस को एससी, एसटी, ओबीसी पर ध्यान देना होगा: के। राजू

अल्पसंख्यक विभाग प्रभारी के। राजू ने कहा कि सत्ता में आने के लिये SC, ST, OBC की भूमिका जरुरी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष, एससी, एसटी, ओबीसी अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का समय आ गया है। लीडरशिप डपल्वमेंट मिशन से उदयपुर नव संकल्प शिविर में कांग्रेस पार्टी की मजबूती में निर्णय लिया। लीडरशिप मिशन चलायेंगे। ये मिशन आप सभी की जिम्मेदारी है। कई वर्षो से पूरा देश में एससी, एसटी की सीट पर जीत हुई कम। जहां पर कांग्रेस की सीटे कम हो रही वोट कम हो रहे वहां पर मंथन करना है।

कांग्रेस छत्तीसगढ़ का मॉडल पेश कर सकते हैं’

प्रभारी सचिव डॉ। चंदन यादव ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी की राजनीति में बहुत गहराई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मॉडल पेश कर सकते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिये एससी, एसटी, ओबीसी का प्रभाव है। जो जितना संगठनकर्ता होगा उसको संगठन में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ की टीम एलडीएम मिशन के रूप में ले और तैयार रहे।

‘कांग्रेस का दावा भाजपा आरक्षण विरोधी’

मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि आज जो हमें अधिकार मिला है वो अंबेडकर साहब के द्वारा बनाए गए संविधान के कारण मिला है। आजादी के आंदोलन में आरएसएस और भाजपा के लोग अंग्रेजों के मुखबिरी करते थे। उदयपुर नव संकल्प चिंतन शिविर में एलडीएम घोषणा पत्र जारी हुआ है। भाजपा के 15 साल के शासनकाल में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त थी। आप सबकी मेहनत से कांग्रेस की सरकार बनी है। नया आरक्षण विधेयक विधानसभा में रखा। राज्यपाल पहले कहती थी 1 घंटे के अंदर विधेयक में हस्ताक्षर करके भेजूंगी। दो महीने से आरक्षण संशोधन विधेयक लंबित है।