निति आयोग के तीसरे इनोवेशन इंडेक्स में बड़े राज्यों के बिच कर्नाटक तेलंगाना और हरयाना ने अव्वल स्थान हासिल किये है। इस इंडेक्स को निति आयोग की वाईस चेयरमैन सुमन बेरी ने चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर परमेश्वर अय्यर के उपस्थिति में गुरुवार को जारी किया। इस इंडेक्स में प्रमुख राज्यों में पहले स्थान पर कर्नाटक ने अपनी जगह बनायीं है. वही दूसरे पर तेलंगाना और तीसरे पर हरियाणा ने अपना खम्बा जमाया है।
निति आयोग के इंडेक्स 2021 उपराष्ट्रीय स्टार परे नवाचार क्षमताओं और परिश्थितिक तंत्र की पड़ताल की जाती है। इसे वैश्विक इनोवेशन इंडेक्स की तर्ज़ पर विकशित किया जाता है। इसमें लगातार कर्नाटक ने तीसरे बार शीर्ष स्थान हासिल किया है इससे पहले ये इंडेक्स अक्टूबर 2019 और जनवरी 2021 में जारी किया गया था।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इंडेक्स का तीसरा संस्करण देश में नवाचार विश्लेषण के दायरे को मजबूत करता है। पिछले संस्करणों में 36 संकेतकों के आधार पर विश्लेषण किया गया था लेकिन इस बार 66 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया। बयान में कहा गया कि व्यापक ढांचे के माध्यम से यह इंडेक्स भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवाचार प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके प्रदर्शन की प्रभावी तुलना करने के लिए 17 प्रमुख राज्यों, 10 पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों तथा 9 केंद्र शासित प्रदेशों एवं शहर राज्यों में वर्गीकृत किया गया है।
नीति आयोग ने जारी किया इनोवेशन इंडेक्स, लगातार तीसरे साल शीर्ष पर है भारत का ये राज्य…
निति आयोग के तीसरे इनोवेशन इंडेक्स में बड़े राज्यों के बिच कर्नाटक तेलंगाना और हरयाना ने अव्वल स्थान हासिल किये है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100
Related