Nupur Sharma Row: पाकिस्तान का यही संगठन रच रहा नूपुर की हत्या की साजिश, जानिए इस संगठन का नाम…

नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश में बीते दिनों पाकिस्तानी घुसपैठिया रिजवान अशरफ सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ गया।

नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश में बीते दिनों पाकिस्तानी घुसपैठिया रिजवान अशरफ सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद उसने नूपुर को मौत के घाट उतारने के बारे में कईं सारे सनसनी खेज खुलासे किए। बता दे की अभी वो मामला ठीक तरीके से शांत भी नहीं हुआ था की इसी मामले से जुड़े राजस्थान पुलिस के खुलासे ने भी नूपुर शर्मा की मानो रातों की नींद उड़ा दी है। राजस्थान पुलिस ने अपने दावों में खुलासा किया है की पाकिस्तानी संगठन तहरीक ए लब्बैक ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की खिचड़ी पका रहा है। बॉर्डर पार कर पाकिस्तान से भारत घुस आए रिजवान अशरफ के भी तार इस संगठन से जुड़े हो सकते है ये आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल कई एजेंसियों की इस मामले में उससे पूछताछ जारी है।

11 इंच के चाकू के साथ भारत मे आया नुपुर को ढेर करने ?

अधिकारी बताते है की रिजवान से पूछताछ ‘IB, CID, BSF, भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस समेत कई एजेंसियां कर रही हैं। यह संगठन वही है, जिसने बीते साल पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार को घेरने का काम किया था और पाकिस्तान में कई लोगों को मार गिराया था। नूपुर शर्मा की तथाकथित हत्या की प्लानिंग के साथ भारत आए शख्स को राजस्थान के श्रीगंगानगर से दबोचा गया था।
BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उस शख्स को 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे हिंदुमलकोट सीमा चौकी के पास खदेड़ कर पकड़ा गया था। पैट्रोलिंग की टीम को वह संदिग्ध हालत में मिला था, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमने उसके पास 11 इंच का चाकू, धार्मिक किताबें, कपड़े, भोजन और रेत मिली है। उसकी पहचान पाकिस्तान के उत्तरी पंजाब में मंडी बहउद्दीन शहर में रहने वाले रिजवान अशरफ के तौर पर हुई है।’

20 किलोमीटर पैदल चलकर, 5 बस बदली तब जाकर नुपुर को जान से मारने पहुंचा भारत!

यूं तो पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अक्सर घुसपैठ कराई जाती है। लेकिन नूपुर की हत्या का प्लान बनाकर भारत में घुसने वाले रिजवान की कहानी कुछ अलग है।रिजवान अशरफ गूगल मैप की सहायता से सीमा के नजदीक तक पहुंचा था। पुलिस ने बताया है कि 24 साल के रिजवान अशरफ का घर इंटरनेशनल बॉर्डर से करीब 180 किलोमीटर दूर है।भारत में आने के लिए इस घुसपैठिये ने 5 बसें बदलकर बॉर्डर के नजदीक पहुंचा। बॉर्डर पार करने के लिए 20 KM पैदल चला। गूगल मैप के सहारे उसने यह दूरी तय की।

Written by ; md shahzeb khan
Edited by : md shahzeb khan